Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Train Late: दिल्ली में कोहरे और शीतलहर ने यात्रियों की बढ़ाई मुश्किलें, देरी से चल रहीं 23 ट्रेनें; देखें पूरी सूची

1 min read

Train Delayed ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को भी मध्यम से घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को भी मध्यम से घना कोहरा रहा। घने कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन भी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि रविवार की सुबह राजधानी में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

बिहार में भी घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

दिल्ली के अलावा बिहार में भी कोहरे और कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। राजधानी पटना सहित राज्य में शीतलहर और घने कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन व फ्लाइट पर पड़ा। शनिवार को दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। वहीं कई फ्लाइट रद कर दी गईं तो कई विमानें तय समय से उड़ान नहीं भर सकीं। शनिवार की सुबह आने वाली राजधानी एक्सप्रेस 14 घंटा विलंब से पटना पहुंची। वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस 16 घंटा देर से चल रही है। कोटा-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे तो हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चल रही है। डिब्रूगढ़ राजधानी 5.30 घंटा देर से चल रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/