Maharashtra: ‘मुंबई में कई जगह होंगे धमाके…’, Mumbai Police को आया धमकी भरा कॉल; संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस
1 min read
मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने दावा किया है कि मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। हालांकि फोन करने वाले अज्ञात ने तुरंत ही फोन काट दिया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने दावा किया है कि मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। हालांकि, फोन करने वाले अज्ञात ने तुरंत ही फोन काट दिया।
मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया।