कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के सिर पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में पुलिस ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है।

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के सिर पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप में पुलिस ने यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को गिरफ्तार किया है। पति राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने आरोपी टीटीई को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीटीई नशे में था।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेल यात्री राजेश ने रेलवे पुलिस पर दर्ज की गई। शिकायत में कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ अमृतसर से कोलकाता जा रहा था। मध्यरात्रि के करीब बिहार निवासी टीटीई मुन्ना लाल ने कोच नंबर ए-1 में उसकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो उसके पति और अन्य यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर टीटीई को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी कि टीटीई नशे की हालत में है।

More Stories
शाम होते ही थम जाती है रफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अहिमामऊ तक लगा भीषण जाम
लखनऊ प्राणी उद्यान में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई