केंद्रीय गृह मंत्री आज हैदराबाद के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता को अब सिर्फ 13 महीने के लिए इसे झेलना होगा। आपको बता दें कि हैदराबाद को असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ माना जता है।
तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी सफलता को लेकर आशान्वित है। हाल ही में यहां भागवा पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था।
अमित शाह ने आगे कहा, ‘राज्य के लोग आधिकारिक तौर पर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना चाहते थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका वादा भी किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण जश्न मनाने से इनकार कर दिया।’
हैदराबाद के परेड ग्राउंड में ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए।

More Stories
100 से अधिक MLA, कई मंत्रियों के भी टिकट पर संकट, विजय रथ के रोड़े ढूंढ रही बीजेपी
अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान: ओपी राजभर
महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान