लखनऊ । गोमतीनगर विस्तार में 16 नवंबर को पेमेंट के लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शेखर कौशल को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रीनवुड चौराहा, सेक्टर-01 पर चाय की दुकान के पास हुए विवाद में उपेन्द्र प्रताप सिंह पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना गोमतीनगर विस्तार में मुकदमा दर्ज हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान की। गोमतीनगर विस्तार पुलिस और वाराणसी के थाना शिवपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 21 नवंबर को वाराणसी के चांदमारी स्थित एक होटल से शेखर कौशल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शेखर कौशल (27) गोमतीनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत पहले से 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

More Stories
प्रतापगढ़: जीआरपी ने शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार
बरेली के नवाबगंज में आप की ‘सत्ता परिवर्तन रैली’
शाम होते ही थम जाती है रफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अहिमामऊ तक लगा भीषण जाम