Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्रतापगढ़: जीआरपी ने शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रतापगढ़  ने अभियान के तहत 21 नवंबर को रेलवे स्टेशन गौरीगंज से एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मामोनी उर्फ मामुनी देवी (40) पत्नी नटवर उर्फ कालिया, निवासी जमुरिया, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। वह वर्तमान में अकोढ़ी गोला, जिला रोहतास (बिहार) में रह रही थी।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 5442 रुपये नगद, 01 आधार कार्ड और 01 बिछुवा (सफेद धातु) बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 8000 रुपये बताई गई है।

अभियुक्ता के खिलाफ थाना जीआरपी प्रतापगढ़ में मु0अ0सं0-29/26 धारा 305(सी), 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, प्रयागराज जीआरपी में उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।

0Shares