बरेली। नवाबगंज विधानसभा में रविवार को आम आदमी पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन जन-आक्रोश रैली’ हुई। मुख्य अतिथि यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह थे। नेतृत्व रुहेलखंड प्रांत उपाध्यक्षा डॉ. सुनीता गंगवार ने किया।
मुख्य बातें:
• गन्ना बकाया: ओसवाल चीनी मिल पर 161 गांवों के 25 हजार से अधिक किसानों का 70 करोड़ रुपये बकाया है। डॉ. सुनीता गंगवार के 10 दिन के अनशन से 3 करोड़ का भुगतान हुआ। संजय सिंह ने सड़क से संसद तक लड़ाई का आश्वासन दिया।
• नफरत की सियासत पर हमला: 80-20, ‘बटोगे-कटोगे’ और ‘अब्दुल’ वाली राजनीति को खत्म करने की अपील। कहा, देश अब्दुल कलाम, अब्दुल गफ्फार खान और वीर अब्दुल हमीद का है।
• शिक्षा: यूपी में 27 हजार स्कूल बंद कर 27 हजार शराब ठेके खोलने का आरोप। इस बार चुनाव बच्चों की फीस और स्कूल पर होगा। दिल्ली-पंजाब मॉडल लाने का दावा।
• रोजगार: कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के 52 छात्रों में यूपी से सिर्फ 6 थे, किसी को नौकरी नहीं मिली। 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले के दोषियों को जेल भेजने का वादा। भाजपा नेताओं के बेटों को भी अग्निवीर बनाने की मांग।
• भ्रष्टाचार: पूंजीपतियों का 17 लाख करोड़ माफ करने, जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले और अयोध्या मंदिर निर्माण में कमीशन का आरोप।
• बिजली: बिजली मांगने पर मंत्री के ‘जय श्री राम’ कहने पर तंज। धर्म की आड़ छोड़ काम पर वोट देने की अपील।

More Stories
पेमेंट विवाद में फायरिंग करने वाला वांछित अभियुक्त वाराणसी से गिरफ्तार
प्रतापगढ़: जीआरपी ने शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार
शाम होते ही थम जाती है रफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अहिमामऊ तक लगा भीषण जाम