Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सपा के झंडे से डरती है भाजपा : अखिलेश

15 से 25 दिसंबर तक सपा का झंडा लगाओ सफलतापूर्वक चलाया गया

बूथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों के घरों पर लगभग 10 लाख झंडे लगाए गए

प्रमुख संवाददाता-राज्य मुख्यालय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का झंडा क्रांति का प्रतीक है। यह परिवर्तन का संकेत भी है। इस कारण सपा के झंडे से भाजपा डरती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने जन्म काल से ही यथास्थितिवाद की पोषक रही है। उससे किसी परिवर्तन की आशा नहीं की जा सकती है। भाजपा की विचारधारा जड़ता की शिकार है। वह समाज को कुछ भी नया देने की क्षमता खो चुकी है, जबकि समाज परिवर्तन के लिए छटपटा रहा है। समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान भाजपा के झूठ-फरेब से जनता को जागरूक करने और समाजवादी नीतियों से लोगों को परिचित कराने के लिए शुरू किया गया था। गत 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के घरों पर लगभग 10 लाख झंडे लगाए गए। यह अभियान अब विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा तक चलता रहेगा। अभियान के तहत शनिवार को लखनऊ में पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने डॉ. आशुतोष वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा का झंडा लगाया।

0Shares