Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दिल्ली में आंदोलन का यूपी तक असर, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनें रद्द

1 min read

नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर यानी (आज) लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने दोनों प्रमुख स्टेशनों के आसपास भारी यातायात और परिचालन संबंधी दिक्कतों की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है।

प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली रात की दो ट्रेनें प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस भी रद्द की गईं है।

दिल्ली में आंदोलन के चलते ये ट्रेन आज रद्द की गई हैं। जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को निरस्तीकरण का मैसेज भेजा गया है। किराए के फुल रिफंड की व्यवस्था की गई है। बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। जहां से यात्री जानकारी ले सकते हैं।

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12559) और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12581 आज (9 अक्टूबर) की रात नहीं जाएगी।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/