सीएस योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, गरीब की जमीन दबंगों से कब्जामुक्त करा दोषियों को सिखाएं सबक
1 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में साफ संदेश दिया कि गरीब और कमजोर की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रायबरेली से आए बुजुर्ग ने शरीर पर लगी चोट दिखाते हुए मुख्यमंत्री को अपना दर्द बताया। प्रकरण सुनाते-सुनाते उनका गला रुंध गया। कुछ लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की और रुपये छीन लिए।
कुछ लोगों ने दबंगों के जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी जमीनों को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए और राजस्व से जुड़े मामलों का अनावश्यक रूप से लंबित रहना स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।
