Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राशन दुकान की लाइन से मुक्ति, बिहार में 75+ उम्र के बुजुर्गों के घर पहुंचेगा अनाज; 30 दिन में बनेगा नया कार्ड

1 min read

बिहार में अब 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार अगले वर्ष से उनके हिस्से का अनाज सीधे घर तक पहुंचाएगी।

ज्ञान भवन में नए लाभुकों को राशन कार्ड और नई पीडीएस दुकानों के लाइसेंस वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को यह घोषणा की। इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे बिहार में दो करोड़ नौ लाख राशन कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं, जिससे आठ करोड़ 46 लाख लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। दीपावली तक 24 लाख नए लोगों को जोड़ा गया है। उन्होंने शेष बचे लोगों से अपील की कि वे आवेदन करें, सरकार बिना किसी कोताही के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड जारी करेगी।

सीएम ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जोड़ दिया गया है। पौने तीन करोड़ नए लोगों को इसमें शामिल किया गया है, ताकि गरीब को सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि बीमार पड़ने पर मुफ्त इलाज भी मिले।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/