Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रोहित-कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने को तैयार, खतरे में सचिन तेंदुलकर के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

1 min read

इंडिया-वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का इंतजार भारतीय फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। करें भी क्यों ना उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की झलक जो देखने को मिलेगी। यह दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमें ले चुके हैं, अब रोहित-कोहली वनडे क्रिकेट में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजरें मिशन वर्ल्ड कप 2027 के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। आइए जानते हैं-

विराट कोहली वनडे में 15000 रन के जादुई आंकड़े से कुछ ही रन दूर हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर 59 रन बनाते हैं तो वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 18426 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

सचिन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन 387 मैचों की 377 पारियों में बनाए थे।

वहीं विराट कोहली के नाम अभी तक 314 मैचों की 302 पारियों में 14941 रन दर्ज हैं। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 59 रन बनाते ही 15000 रन का आंकड़ा छू लेंगे।

कोहली के साथ-साथ इस बार रोहित शर्मा की नजरें भी सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 10000 रन बनाने का।

सचिन तेंदुलकर के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 259 पारियों में दर्ज है। सचिन ने वनडे क्रिकेट में अधिकतर पारियां बतौर ओपनर ही खेली है।

वहीं रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 135 रन दूर हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर अभी तक 201 पारियां खेली है, जिसमें 54.5 की औसत के साथ 9865 बनाए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/