Prakash veg

Latest news uttar pradesh

तोता हमारे पास है! 50 हजार के लिए 700 लोगों ने किया फोन, तलाश में खर्च हुए वकील के एक लाख रुपये

1 min read

यूपी के आगरा में आयकर अधिवक्ता के घर से लापता हुआ पालतू तोता ‘माऊ’ अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद अब तक करीब 700 लोग तोता मालिक से संपर्क कर चुके हैं। कई लोगों ने दावा किया कि माऊ उनके पास है, लेकिन अभी तक कोई भी दावा सही साबित नहीं हुआ। दो लोग तो अपने साथ तोता लेकर अधिवक्ता के घर भी पहुंचे, लेकिन पहचान होने पर पता चला कि वह माऊ नहीं है। वहीं, वकील के अभी तक एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

तोता हमारे पास है! 50 हजार के लिए 700 लोगों ने किया फोन, तलाश में खर्च ...

50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद शहर में माऊ की तलाश अभियान का रूप ले चुकी है। बोदला चौराहे समेत शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। शनिवार सुबह से ही तोता मालिक सुनील कुमार सिंह के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे हैं। हर कॉल करने वाला दावा कर रहा है कि उसके पास माऊ है। करीब 150 लोगों ने तोते की फोटो और वीडियो भी भेजी, लेकिन कोई भी माऊ नहीं निकला। तोते की तलाश में जुटे परिवार के पास कई कॉल तो स्थानीय शहरवासियों के रहे लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों से भी तोता मालिक के पास फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला हर शख्स तोता मालिक से यही दावा कर रहा है कि असली तोता माऊ उसके पास है। तोता मालिक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात, झारखंड, पटियाला, हरियाणा, नोएडा, जमशेदपुर, रांची, दिल्ली, नासिक और बिहार से कॉल आ चुके हैं।

50 हजार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार लोग

50 हजार का इनाम पाने की लालच में कई लोग तो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। तोता मालिक ने बताया कि उनके माऊ के पंख और नीचे वाली चोंच पर ब्लैक स्पाट्स हैं। इस जानकारी के बाद तोता मालिक के पास जितने भी फोन कॉल्स आये हैं। सभी ने दावा किया है कि उनके पास जो तोता है। उसकी नीचे वाली चोंच काली हैं। तोता मालिक ने बताया कि कुछ लोगों ने तो इनाम की लालच में अपने तोते को माऊ साबित करने के लिये चोंच और पंखों पर काला रंग तक कर दिया।

80 हजार रुपये होर्डिंग लगाने पर खर्च हुए

सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब तक वह अपने तोते की तलाश में करीब एक लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। इसमें करीब 80 हजार रुपये होर्डिंग लगाने पर खर्च हुए हैं। प्रतिदिन चार हजार पंपलेट बंटवाए जा रहे हैं और शहरभर में करीब पांच हजार पोस्टर भी चस्पा कराए जा चुके हैं। 13 जुलाई से परिवार लगातार तोते की तलाश में जुटा है। जहां भी उसके होने की सूचना मिलती है, परिवार तुरंत वहां पहुंच जाता है।

तोता मालिक ने बताया कि माऊ की तलाश में अब चार प्रशिक्षित तोता पकड़ने वाले युवक भी शामिल हो गए हैं। ये लोग तोतों की आवाज पहचानने और उनकी आवाज निकालने में माहिर हैं। तोता मालिक ने उन्हें माऊ का वीडियो और आवाज सुनाई है। इसके आधार पर वे विभिन्न इलाकों में पेड़ों और बागों में तलाश कर रहे हैं। उन्होंने अग्रिम रूप से दो हजार रुपये लिए हैं और भरोसा दिलाया है कि माऊ मिलने पर ही वापस लौटेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/