Prakash veg

Latest news uttar pradesh

ट्रांसपोर्ट बार में अधिवक्ताओं को लैपल पिन पहनाकर बढ़ाया उत्साह

1 min read

देवरिया। ट्रांसपोर्ट बार परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में अधिवक्ताओं को लैपल पिन पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने, संविधान की मर्यादा बनाए रखने तथा समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता केवल अपने मुवक्किल के पक्षकार नहीं होते, बल्कि संविधान, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी भी हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान उनके ज्ञान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है। ऐसे आयोजन अधिवक्ता समुदाय का मनोबल बढ़ाने के साथ आपसी सौहार्द और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अधिवक्ता समाज के सम्मान और एकता का प्रतीक बताया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/