Prakash veg

Latest news uttar pradesh

देवरिया के अश्वनी ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, तोड़ा सीरिया का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

1 min read

देवरिया। जिले के निशनिया पैकौली, भिंगारी बाजार निवासी अश्वनी सिंह ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और देवरिया का नाम रोशन किया है। सऊदी अरब में स्पोर्ट्स कोच के रूप में कार्यरत अश्वनी ने ‘मोस्ट स्पाइडरमैन पुश-अप्स इन वन मिनट’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अश्वनी सिंह ने एक मिनट में 96 स्पाइडरमैन पुश-अप्स लगाकर सीरिया के शेख मुस्तफा का 94 पुश-अप्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह प्रयास 13 फरवरी 2026 को किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से 9 जून 2026 को इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से स्वीकार किए जाने की सूचना मिली।

यह अश्वनी का पहला विश्व रिकॉर्ड नहीं है। इससे पहले वर्ष 2016 में उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया था। 2018 में पीठ पर 60 पाउंड वजन के साथ एक पैर पर एक मिनट में 34 पुश-अप्स और 2021 में 20 पाउंड वजन के साथ 30 सेकंड में एक पैर पर 50 पुश-अप्स कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

लगातार चौथी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले अश्वनी की सफलता से उनके पैतृक गांव निशनिया पैकौली और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, मित्र और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं तथा उनकी इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बता रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/