Prakash veg

Latest news uttar pradesh

प्राचार्य ने ऑन लाइन फीस भुगतान व्यवस्था का किया शुभारम्भ 

1 min read

देवरिया। महाविद्यालय में पहली बार छात्र-छात्राओं के शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल स्वरूप देते हुए ऑनलाइन फीस भुगतान व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। अब विद्यार्थी यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से आसानी और सुरक्षित तरीके से शुल्क जमा कर सकेंगे।
इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्राचार्य लंबे समय से प्रयासरत थे। प्रबंध तंत्र के अभाव में कई प्रशासनिक और तकनीकी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उनके निरंतर प्रयास, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के चलते यह व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू हो सकी। शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य ने ₹101 का पहला डिजिटल भुगतान कर नई प्रणाली की शुरुआत की।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि डिजिटल फीस संग्रह व्यवस्था से शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी। विद्यार्थियों को अब लंबी कतारों से राहत मिलने के साथ भुगतान का त्वरित डिजिटल रिकॉर्ड भी उपलब्ध होगा।
महाविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल आधुनिक तकनीकि को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/