Prakash veg

Latest news uttar pradesh

महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में पड़ी ‘सबसे बड़ी डकैती’?, चढ़ावा गिनने वाले एक्स्ट्रा स्टाफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

1 min read

अयोध्या: राम मंदिर में रामधन चोरी मामले में अब एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों से लेकर देश-दुनिया के रामभक्तों के होश उड़ा दिए हैं। सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्टों के मुताबिक, राम मंदिर में असली और सबसे बड़ी डकैती महाकुंभ के दौरान डाली गई, जब अयोध्या में करोड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और रामलला को बेहिसाब चढ़ावा आ रहा था।

दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ के दौरान जब चढ़ावे की मात्रा अचानक कई गुना बढ़ गई, तो उसकी गिनती के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सिफारिश पर अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) स्टाफ तैनात किया गया था। इस मामले में अब जो सबसे बड़ा सुरक्षा लूपहोल सामने आया है, वो यह है कि चढ़ावा गिनने के लिए लगाए गए इस स्टाफ में से कई लोग बैंकिंग, फाइनेंस या कैश काउंटिंग बैकग्राउंड के थे ही नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कुछ लोग पहले हाउसकीपिंग (साफ-सफाई) जैसे काम करते थे।

एजेंसी का बड़ा दावा: सुरक्षा और वेरिफिकेशन संभालने वाली एजेंसी का कहना है कि उन्हें अपनी मर्जी से योग्य लोग चुनने की आजादी नहीं थी। ट्रस्ट की तरफ से जो नाम भेजे गए, एजेंसी ने केवल उनका बेसिक वेरिफिकेशन किया और उन्हें सीधे करोड़ों रुपये का कैश गिनने के काम पर लगा दिया।

आरोप है कि महाकुंभ के दौरान आई इसी बेहिसाब भीड़, अव्यवस्था और अप्रशिक्षित स्टाफ का फायदा उठाकर राम मंदिर के इतिहास की सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया गया। जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाया गया करोड़ों का चढ़ावा कभी बैंक खातों तक पहुंचा ही नहीं, बल्कि उसे रास्ते में ही गायब कर दिया गया। इस खुलासे के बाद अब ट्रस्ट के प्रबंधन और पारदर्शिता पर चौतरफा हमले तेज हो गए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/