जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आए डीएम, राशन कार्ड और पेंशन के दिए निर्देश
1 min readदेवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन के दौरान एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की समस्या सुनकर संवेदनशील पहल की। गौरी बाजार विकासखंड के मदरसन गांव निवासी फूलवासी देवी अपनी पारिवारिक समस्या लेकर जनता दर्शन में पहुंची थीं।
महिला की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई को कहा।
इसके अलावा जनता दर्शन में रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धारा 133 के तहत कार्रवाई कर सार्वजनिक मार्गों को अवरोधमुक्त रखा जाए।
