Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सपा जिलाध्यक्ष भाजपा पर बरसे बोला :पीडीए के हक पर डाका, युवा बेहाल

1 min read

देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था लगातार निशाने पर है, जबकि युवा बेरोजगारी और भर्ती घोटालों से परेशान हैं।
व्यास यादव ने कहा कि सरकार न तो पर्याप्त भर्तियां निकाल रही है और न ही जिन भर्तियों का आयोजन हुआ, उनमें आरक्षण व्यवस्था का सही तरीके से पालन किया गया। उनका आरोप था कि 22 भर्तियों में 11,514 पदों पर पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी की गई। पिछड़ा वर्ग आयोग और न्यायालय की टिप्पणियों के बावजूद सरकार मौन बनी हुई है।
उन्होंने नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में उठे विवादों और बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया। कहा कि लाखों छात्र कठिन मेहनत के बाद भी असुरक्षा और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष ने सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पीडीए समाज के बच्चों की सीटें घटाई जा रही हैं और जब युवा अपने अधिकारों की आवाज उठाते हैं तो उन्हें मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया।
व्यास यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरक्षण, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संघर्ष को पहुंचाएगा।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा, किसान, मजदूर, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग आगामी चुनाव में भाजपा सरकार से जवाब मांगेगा। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का रास्ता तैयार करेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/