Prakash veg

Latest news uttar pradesh

बृजेश पाठक के विमान से धुआं दिखा, ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक; बदायूं में 5 मौतें

1 min read

यूपी के मुरादाबाद एयरपोर्ट डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बाल-बाल बच गए। उनके सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इस दौरान विमान से धुआं निकलता देखकर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान को ही प्रशासक की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएम योगी ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पंचायती राज विभाग जल्द आदेश जारी करेगा । सभी प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करने की इजाजत रहेगी। उधर, बदायूं में गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग हादसों में 12 लोग डूब गए जिनमें से पांच की मौत हो गई।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की आज तेरहवीं है।सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी और अपर्णा को सांत्वना दी। अखिलेश, शिवपाल यादव और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा।

मुरादाबाद एयरपोर्ट डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बाल-बाल बच गए। उनके सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इस दौरान विमान के एक इंजन से धुआं निकलता देखकर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रधान को ही प्रशासक की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान को ही प्रशासक की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएम योगी ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पंचायती राज विभाग जल्द आदेश जारी करेगा । सभी प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करने की इजाजत रहेगी ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/