Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read

जिला न्यायाधीश ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवान

 

 

देवरिया (प्रकाश वेग)। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेंद्र प्रताप सिंह ने दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि “लोक अदालत सुलह-समझौते का सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य गरीब व आम लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।” उन्होंने कहा कि “न्याय चला निर्धन के द्वार” की भावना के तहत यह जागरूकता वाहन लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलों की जानकारी देगा और उन्हें अपने वादों के समाधान के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुलहनीय मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराएं। वहीं छोटे फौजदारी मामलों में आरोपी अपने जुर्म स्वीकार कर मामलों का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगन्नाथ ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक विवाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी, राजस्व, सिविल वाद और प्री-लिटिगेशन समेत कई प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तिखार अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, बैंक कर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/