Prakash veg

Latest news uttar pradesh

डीएम ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा जांची

1 min read

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने फायर सेफ्टी, गार्ड व्यवस्था, डबल लॉक सिस्टम और सीलन आदि की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि गार्ड हमेशा सतर्क रहें और अग्निशमन उपकरण पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में हों। इस दौरान प्रशासनिक व निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/