महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत गरम, विपक्ष निशाने पर
1 min read
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने रविवार को जन आक्रोश रैली निकालकर नगर में शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर पालिका के नवनिर्मित हाल में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी मौजूद रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए चारू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को अभूतपूर्व सम्मान मिला है, जबकि विपक्ष महिलाओं का लगातार अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।
महिला आयोग की सदस्य सीमा देवी ने विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान पर राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। उन्होंने महिलाओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है और सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
