Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पासिंग आउट परेड की ली सलामी 

1 min read

देवरिया। पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में रविवार को 17 प्लाटूनों की शानदार पासिंग आउट परेड आयोजित हुई, जिसमें 485 महिला रिक्रूट कांस्टेबल शामिल रहीं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने परेड की सलामी ली, जबकि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने स्वागत कर निरीक्षण कराया। परेड में सभी प्लाटूनों ने सुसंगठित मार्च-पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कुल रिक्रूट्स में 185 बहराइच, 123 महाराजगंज और 177 देवरिया की रहीं। परेड की फर्स्ट-इन-कमांड विभा तिवारी, सेकेंड-इन-कमांड शन्नो और थर्ड-इन-कमांड किरन यादव रहीं। सभी 17 प्लाटूनों का नेतृत्व अलग-अलग प्लाटून कमांडरों ने किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट्स को सम्मानित किया गया। शारीरिक प्रशिक्षण में सविता यादव, शस्त्र प्रशिक्षण में स्वाति सिंह, भीड़ नियंत्रण में अंकिता तिवारी तथा सर्वांग सर्वोत्तम रश्मि सिंह रहीं। विभिन्न विषयों में ललिता पाल, राधा सरोज, अस्मिता पाण्डेय और काजल वर्मा को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रशिक्षकों में शशिकिरण कुशवाहा व मुकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ बाह्य प्रशिक्षक तथा निरीक्षक अरविन्द यादव को अंतःविषय प्रशिक्षक का पुरस्कार मिला। समारोह में कई अधिकारी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/