Prakash veg

Latest news uttar pradesh

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव में योजनाओं की दी गयी जानकारी

1 min read

देवरिया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आयोजित दुग्ध स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी गई।

सजीव प्रसारण के दौरान अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और लाभार्थियों को आधुनिक तकनीकों, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किए जाने संबंधी जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के चयनित लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना तथा पशुपालकों को नई तकनीकों से जोड़ना रहा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट्स एवं बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक और पशुपालक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने प्रतिभागियों से अपील किया कि वे विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाएं और दुग्ध उत्पादन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/