Prakash veg

Latest news uttar pradesh

किसान दिवस में उठीं समस्याएं, सीडीओ ने दिया समाधान का भरोसा

1 min read

देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।
उप कृषि निदेशक ने पिछली बैठक में उठी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी और किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। साथ ही गेहूं कटाई के दौरान फसल अवशेष न जलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जनपद में खाद और बीज की कोई कमी नहीं है तथा खरीफ बीज का वितरण जल्द शुरू होगा।
बैठक में किसानों ने मंडी में बैठने और सब्जी बिक्री के लिए स्थान तय करने, खरीद केंद्रों पर बोरे की कमी, मलकौली में केंद्र संचालन और गेहूं को पतला बताकर कटौती की समस्या उठाई। इस पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मलकौली में केंद्र चालू होने की जानकारी दी।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अब तक 8.27 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष भुगतान प्रक्रिया में है। वहीं, फसल बीमा के तहत 1621 किसानों को करीब 30 लाख रुपये का भुगतान प्रस्तावित है।
सीडीओ ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याएं शासन तक भेजी जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर अनियमितता की स्थिति में लिखित कारण लिया जाए और कालाबाजारी की सूचना तुरंत दें। साथ ही किसानों को तीसरी फसल और घर पर सब्जी उत्पादन अपनाने की सलाह दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/