Prakash veg

Latest news uttar pradesh

CM बदला, मॉडल नहीं…;बिहार के नए डिप्टी सीएम की दो टूक, निशांत की गैरमौजूदगी पर भी दिया बयान

1 min read

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद थे, लेकिन नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह जिम्मेदारी नीतीश कुमार के विश्वास का परिणाम है।

नीतीश मॉडल पर चलेगा बिहार

May be an image of text

नई सरकार उनके बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “हम नीतीश कुमार की नीतियों, कार्यशैली और विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”

बिहार में किस मॉडल पर सरकार चलेगी, इस सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि “नीतीश मॉडल” ही जारी रहेगा। उन्होंने तर्क दिया कि इस मॉडल में भारतीय जनता पार्टी भी पहले से शामिल रही है, इसलिए इसमें कोई बदलाव या भ्रम की स्थिति नहीं है।

विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार का मॉडल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें नीतीश कुमार, भाजपा और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त भूमिका रही है।

उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली को “अद्भुत” बताते हुए कहा कि उनके अनुभव से सीख लेकर ही नई सरकार आगे बढ़ेगी।

इसी क्रम में उन्होंने संकेत दिया कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विकास की उसी नीति और दिशा को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं, जो पहले से लागू रही है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव के ‘लालू की पाठशाला’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा,  वे खुद किस पाठशाला के हैं? पहले तो जनता दल ही था।

निशांत की शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्‍थ‍ित‍ि पर उन्‍होंने कहा कि ये तो वही बताएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/