Prakash veg

Latest news uttar pradesh

रुद्रपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

1 min read

देवरिया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 8 अप्रैल को रामजी सहाय पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
मेले में पद्मिनी मेकाट्रॉनिक्स, हिताची कैश मैनेजमेंट और बजाज एजेंसी जैसी निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/