Prakash veg

Latest news uttar pradesh

फाइलेरिया मरीजों का सहारा बन रहा एमएमडीपी प्रशिक्षण

1 min read

देवरिया।फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया में पीएसपी के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान 14 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित की गई, जिसमें साबुन, तौलिया, एंटीसेप्टिक आदि शामिल थे। मरीजों को प्रभावित अंगों की साफ-सफाई, घावों की देखभाल और सूजन कम करने के उपाय सिखाए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अजय ने बताया कि नियमित सफाई और व्यायाम से हाथीपांव की सूजन में कमी आती है और फाइलेरिया के अटैक भी कम होते हैं। उन्होंने बताया कि यह बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के माध्यम से फैलती है और इसके लक्षण 5 से 15 वर्षों में सामने आते हैं।
कार्यक्रम में एएनएम सत्या, बीएचडब्ल्यू राकेश, सीफार के जिला प्रतिनिधि, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/