Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे एसएम जोशी – चंद्रभूषण

1 min read

देवरिया। समाजवादी राजनीति को समतावाद परस्त बनाने वालों की कड़ी में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे एसएम जोशी का महत्वपूर्ण योगदान है जबकि वे ब्राह्मण समाज से आते थे,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक एस एम जोशी ने आजीवन समाजवादी रीति -नीति के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान दिया।
यादव ने एस एम जोशी को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में 1931 में नमक सत्याग्रह करते हुए गिरफ्तार होने वाले एसएम जोशी लगातार स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहते हुए जेल जाते रहे।इस दौरान वे 1929 में पार्वती मंदिर में दलित प्रवेश कराने हेतु आयोजित कार्यक्रम में बुरी तरह से पीटे गए। विधायक, सांसद रहते हुए एसएम जोशी ने समाजवादी धारा को प्रतिस्थापित रखने की पुरजोर कोशिशें की। हम आज अपने इस महान पुरखा को उनके स्मृति दिवस पर नमन करते हैं।
उक्त अवसर पर उपस्थित सुनिल यादव, अनिल यादव,सुरेश नारायण सिंह, मुरलीधर, व्यास यादव, गोविंद यादव, दयानंद यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, नाजिर अंसारी, लोरिक यादव, अशोक यादव, संजय यादव, शैलेन्द्र कुमार, सचिन कुमार, नारायण प्रसाद, नगीना यादव ,रामप्यारे यादव,अमित टुनटुन यादव आदि ने समाजवादी पुरोधा एसएम जोशी के चित्र के समक्ष नतमस्तक हो नमन किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/