Prakash veg

Latest news uttar pradesh

वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक संपन्न

1 min read

समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक सभापति डॉ. रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर समिति के सभापति डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यों में लाई गई गति सराहनीय है और इसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समिति को बताया कि जनपद में वित्तीय देयों, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों एवं अन्य प्रशासनिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जनपद के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/