Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अयोध्या में चल रहे यज्ञशाला में लगी भीषण आग, मंत्री समेत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं

1 min read

रामनगरी अयोध्या के माझा जमथरा स्थित सरयू किनारे चल रहे महायज्ञ के यज्ञ स्थल पर शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम छह गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। यज्ञाशाला में आग की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी समेत परिवहन मंत्री भी पहुंच गए। हालांकि हादसे में किसी जनहानि अथवा किसी के झुलसने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

बताया गया कि सरयू किनारे माझा जमथरा क्षेत्र में बाटी बाबा स्थान के निकट जीयर स्वामी की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। जिसके लिए बांस बल्ली, घास फूस और कपड़े से भारी भरकम यज्ञ स्थल बनाया गया था। शुक्रवार को यज्ञ का समापन हुआ था और आज अन्य कार्यक्रम का आयोजन होना था। मौके पर फायर टेंडर के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दोपहर बाद अचानक यज्ञ स्थल के पंडाल में धुएं का गुबार उठा और देखते देखते आग की लपटे विकराल होने लगी। कुछ ही देर में आग फैल गई और पंडाल धू-धू कर जलने लगा।

अचानक लगी आग से अपरा तफरी मच गई और इधर-उधर भागने लगे।मौके पर तैनात फायर दस्ते ने आज पर काबू पाने की कवायद शुरू की और जिला मुख्यालय तथा अयोध्या मेला ड्यूटी में तैनात फायर दस्ते के लगभग आधा दर्जन टेंडर को कर्मियों समेत मौके पर बुला लिया गया। फायर दस्ते ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। मौके पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कई जनप्रतिनिधि, मंडल आयुक्त राजेश कुमार जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फ़ूडे, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर समेत पूरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूदहै। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण की जांच कराई जा रहीहै।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/