कांशीराम की जयंती पर किया नमन
1 min read
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कांशीराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष श्री मल्ल ने कहा कि कांशीराम ने गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका मानना था कि संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं होगी, तब तक न्याय संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी प्रतिबद्ध थी और आगे भी रहेगी।
कार्यक्रम में वरुण राय, जयप्रकाश धनगर, भरत मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, सुभाष राय, जुलेखा खातून, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, चन्दन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, रत्नेश मल्ल पिंटू, मिर्जा खुर्शीद अहमद, रीता देवी, पन्नालाल पाठक, दीनदयाल प्रसाद, रमेश कुशवाहा, चन्द्रभान गुप्ता, राजकुमार यादव, गंगा कुशवाहा, निर्मला वर्मा, तिजा देवी, एडवोकेट राकेश पाठक, डॉ. सी.पी. चौहान, प्रेमलाल भारतीय, कमलेश मिश्रा, जयराम उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
