Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सीएम योगी का भर्ती बोर्ड को सख्त निर्देश ; पेपर में किसी जाति विशेष या सम्प्रदाय पर ना करें अमर्यादित टिप्पणी।

1 min read

यूपी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति, जाति  या सम्प्रदाय की मर्यादा और आस्था के विषय में अमर्यादित टिप्पणी ना करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैबिचुअल ऑफेंडर्स (यानी जो लगातार नियमों का उल्लंघन करते हैं) को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए और इस विषय को पेपर सेटर्स के एमओयू का भी हिस्सा बनाया जाए। आपको बता दें कि ऐसी कई  घटनाएं सामने आई हैं जहां प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में किसी जाति, धर्म या महापुरुषों को लेकर विवादास्पद या अपमानजनक सवाल पूछे गए। हाल ही में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द के विवादास्पद विकल्प को लेकर उपजे सियासी और सामाजिक आक्रोश के बाद सीएम ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में किसी भी व्यक्ति, जाति या संप्रदाय की मर्यादा और आस्था के विरुद्ध कोई भी अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/