Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लोकसभा में वापस लौटे स्पीकर ओम बिरला

1 min read

लखनऊ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज गुरुवार को सदन में लौट आए हैं बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस मिलने के बाद से स्पीकर ओम बिरला लोकसभा में नहीं आ रहे थे। बीते बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज लोकसभा में लौट आए हैं गुरुवार को ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा- “स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में यह तीसरी बार है जब लोकसभा ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सदन में प्रत्येक सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के भीतर मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करे।”
लोकसभा को संबोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा- “लोकसभा ने मुझे हटाने के प्रस्ताव पर 12 घंटे तक चर्चा की, जहां विपक्ष ने निष्पक्षता पर चिंता जताई। विपक्ष ने ये भी कहा कि सदन में उसकी आवाज दबाई गई  ये सदन 140 करोड़ भारतीय लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।  हमेशा यह सुनिश्चित कराने कि कोशिश की जाती है कि सदन में हर सदस्य को नियमों और प्रक्रियाओं के तहत अपनी बात व्यक्त करने का मौका मिले। मैंने उन लोगों को भी प्रोत्साहित किया है जो सदन की कार्यवाही में भाग लेने से झिझकते हैं।”
ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित कराने कि कोशिश की है कि सदन निष्पक्ष रूप से और नियमों के अनुसार चले लेकिन जिस दिन विपक्ष ने मुझे अध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया, उस दिन से मैं सदन की कार्यवाही से दूर रहा। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे खिलाफ प्रस्ताव पर बहस के दौरान मेरा समर्थन किया और आलोचनात्मक विचार दिये,  कुर्सी किसी एक व्यक्ति की नहीं होती बल्कि सदन की प्रतिष्ठा का प्रतीक होती है सदन द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए आभारी हूं।”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने के आरोप पर भी जवाब दिया है उन्होने कहा- “सदन में हर सदस्य को नियम के अनुसार बोलने का अधिकार है सदन में नियमों से ऊपर कोई नहीं है सभी को नियमों का पालन करना चाहिए यहां तक कि पीएम, मंत्रियों को भी बयान देने के लिए सदन के नियमों के तहत नोटिस देना पड़ता है।”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/