Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला सहकारी संघ की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, कब्जे वाली भूमि खाली कराने की रणनीति

1 min read

देवरिया। जिला सहकारी संघ की बैठक सोमवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष शिवकुमार राजभर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के 10 सदस्यों ने भाग लिया और संस्था के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में संघ की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रणनीति बनाते हुए कहा गया कि कब्जा हटाने के बाद भूमि की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा।
संघ की आय बढ़ाने के लिए जन औषधि केंद्र, उर्वरक की दुकान सहित अन्य नए कार्य शुरू करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। अध्यक्ष शिवकुमार राजभर ने सदस्यों से संस्था के विकास के लिए नए प्रस्ताव देने का आह्वान किया और संघ हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर डिप्टी चेयरमैन माधुरी द्विवेदी, सदस्य खड्ग बहादुर सिंह, संजय सिंह, सचिव वरुणेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/