डकैती व लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 6 गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद की रुद्रपुर पुलिस ने डकैती व लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का माल, एक अवैध पिस्टल, चार तमंचे, पांच कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को डहरौली बुजुर्ग स्थित पेट्रोल पंप से ₹8,440 की लूट की घटना हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखनाघाट मोड़ के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने 3 दिसंबर 2025 को एक मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने की घटना भी कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
