Prakash veg

Latest news uttar pradesh

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

1 min read

देवरिया । जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने महंगाई और बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक जनहित के मुद्दों को उठाने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में अरविंद शाही, सुनील तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, संजीव मिश्रा, चंदन वर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/