दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 445वीं रैंक, तरकुलवा के अनिल ने बढ़ाया मान
1 min read
देवरिया। जनपद के तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मीरा बाई नगर निवासी 23 वर्षीय अनिल मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में 445वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है।
अनिल की सफलता पर पिता सुरेंद्र मिश्रा सहित परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र राव, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, श्रीपति मिश्रा, अभय मिश्रा, दुष्यंत राव, शिक्षक दिनेश प्रताप राव, दिवाकर राव, गणेश राव, जयंत सिंह, गौरी शंकर राव, सोनू सिंह, रविंद्र यादव और प्रधानाचार्य वृंदावन सहित कई लोगों ने बधाई दी।
अनिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 9 सीजीपीए, इंटरमीडिएट में 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद 2022 में रमेश चंद्र राव नवतप्पी महाविद्यालय से स्नातक में 79.27 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एक विशेष बातचीत में अनिल ने बताया कि उन्होंने स्व-प्रेरणा से स्वाध्याय करते हुए तैयारी की और दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है।
