बरेली जिले की एक अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के एक मामले में मात्र 16 दिन के अंदर सुनवाई पूरी कर दोषी करार दिए गए बुजुर्ग को उम्र कैद की सजा सुनाई।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में दिनेश मिश्रा (64) नामक व्यक्ति ने पिछली 26 अगस्त को 14 वर्षीय लड़की को प्रसाद देने के बहाने घर में बुलाया और दुष्कर्म किया। इस मामले में 16 सितंबर को दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस मामले में पिछली 16 नवंबर को आरोप पत्र दाखिल किया गया और 18 नवंबर को अदालत ने सुनवाई शुरू की। मात्र 16 दिनों के बाद, शनिवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) रामदयाल ने दिनेश को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

More Stories
स्वागत है अनुज जी आपका, देखते हैं क्या रंग जमाते हैं आप!
भारत की मेजबानी में जुटेंगे 15 से अधिक देश, PM मोदी करेंगे SCO सभ्यतागत संवाद सम्मेलन का उद्घाटन; जानें क्या है खास
1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के साथ बीजेपी को सता रही एक और चिंता, CM योगी बोले-हर हाल में…