आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक
1 min readदेवरिया।आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संयुक्त रूप से की।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अफवाहों से बचने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने भी सुझाव प्रस्तुत किए।
