Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शंकरचार्य के मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल में जुटी यूपी सरकार

1 min read

माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ रहे बटुकों (शिष्यों) की शिखा खींचे जाने की घटना का वीडियो वायरल होते ही  हंगामा मच गया सन्तों के साथ हुई इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर होती नजर आईं ।  वहीं अब इस घटना पर यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में दिख रही है।
एक चैनल से बातचीत के दौरान माघ मेले में बटुकों कि चोटी खींचने की घटना को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूरी तरह गलत बताया है उन्होंने कहा कि ऐसा करना महापाप है और जिन्होंने भी बटुकों के साथ ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 101 बटुकों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया, तिलक लगाया और अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/