Prakash veg

Latest news uttar pradesh

“यादव जी की लव स्टोरी” मूवी रिलीज पर रोक लगाने कि मांग  

1 min read

सम्भल। उत्तर प्रदेश का संभल जिला एक बार फिर आने वाली फिल्म ‘यादव जी लव स्टोरी’ को लेकर चर्चा में है। दरअसल विवादित फिल्मों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। “घूसघोर पंडत”  फिल्म के विवाद के बाद अब संभल में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ  है। फिल्म के नाम और कथित कहानी को लेकर यादव समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
यादव ‘ जी की लव स्टोरी फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर-एक्ट्रेस समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फिल्म निर्माता संदीप तौमर, निर्देशक अंकित भडाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और हीरो विशाल मोहन समेत अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 253(2) के तहत अरविंद कुमार पुत्र सत्यराम निवासी ग्राम भकरौली थाना धनारी के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यादव समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की बेटी को एक मुस्लिम युवक के साथ लव स्टोरी दिखाकर पूरे समाज की छवि को ठेस पहुंचाने और भावनाएं आहत करने की कोशिश की गई है। लोगों का ये भी कहना है कि इस तरह की कहानी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और इससे आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सिनेमा घरों में फिल्म के प्रदर्शन पर कड़ा ऐतराज जताया है। यादव समाज ने सिनेमा हॉल के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फिल्म दिखाई गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। समाज की तरफ से फिल्म के पूर्ण बहिष्कार और सिनेमा घरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/