विश्वकर्मा कारीगरों को योजनाओं की मिली जानकारी
1 min readदेवरिया। जनपद के गौरी बाजार विकास खंड सभागार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 135 कारीगरों सोनार, लोहार, बढ़ई, दर्जी, मोची, नाई व अन्य पारंपरिक शिल्पकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में योजना की रूपरेखा, प्रशिक्षण, टूलकिट वितरण और ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा ने बैंकिंग सुविधाओं पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 1.78 लाख से अधिक पंजीकरण, 1.40 लाख प्रशिक्षण और हजारों ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। वक्ताओं ने कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपने उत्पादों का विपणन बढ़ाने की सलाह दी।
