सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित
1 min readदेवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याओं और योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। उप कृषि निदेशक सुभाष चंद मौर्य ने पिछली बैठक की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए फसल बीमा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गेहूं कटाई के दौरान कंबाइन से आग लगने की आशंका पर मार्च के पहले सप्ताह में रणनीति बैठक का आश्वासन दिया गया। जायद सीजन में उड़द-मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट के लिए ऑनलाइन आवेदन और ई-लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। गन्ना विभाग ने 2.46 करोड़ रुपये भुगतान की पुष्टि की, जबकि नहर विभाग ने टेल तक पानी पहुंचने का दावा किया। 90% अनुदान पर ड्रिप-स्प्रिंकलर, खराब नलकूपों की मरम्मत, ग्रामवार एफएमडी टीकाकरण सूचना और सहकारिता कार्यालयों में बेहतर संपर्क व्यवस्था जैसे मुद्दे भी उठे। फैमिली आईडी व आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।
