Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मतदाता सूची में नाम कटने की शिकायत आई सामने, सपा ने की तीखी प्रतिक्रिया

1 min read

देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पथरहट स्थित बूथ संख्या 103 से 106 तक मतदाता सूची में नाम कटने की शिकायत सामने आई है। बीएलए महेश यादव के अनुसार कुछ लोग कथित रूप से बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-7 के जरिए जीवित मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई।
सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव मौके पर पहुंचे और बीएलओ से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना भौतिक सत्यापन किसी भी मतदाता का नाम काटा गया तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी। बीएलओ ने आश्वासन दिया कि नियमों के तहत ही कार्य होगा। क्षेत्राधिकारी ने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/