Prakash veg

Latest news uttar pradesh

फर्जी डिग्री पर नौकरी, देवरिया में शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल

1 min read

देवरिया। जनपद के रुद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत नगवा खास स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता सुजीत कुमार राव ने शपथपत्र के माध्यम से दावा किया है कि संबंधित शिक्षक के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए प्रमाणपत्र संदिग्ध हैं। आरोप है कि मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड अभिलेखों में वर्ष व विश्वविद्यालय संबंधी तथ्य मेल नहीं खाते।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सत्यापन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से संपर्क करने पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिससे प्रशासनिक भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। आरोप यह भी है कि संबंधित विश्वविद्यालय उस वर्ष मान्यता प्राप्त नहीं था।
मामला सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। यदि आरोप सही हैं तो यह बच्चों के भविष्य से सीधा खिलवाड़ है। अब देखना है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या नहीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/