समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक 7 को
1 min readदेवरिया। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को 11 बजे से जिला कार्यालय पर आयोजित की जाएगी।
उक्त बैठक में जनपद के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्षगण, जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, सभी विधानसभाओं एवं ब्लॉकों के अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विशेष आमंत्रित सदस्य, समस्त फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता आमंत्रित हैं।
सभी साथियों से समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। इस आशय की सूचना व्यास यादव
जिलाध्यक्ष ने दी।
