Prakash veg

Latest news uttar pradesh

नवागत जिला औषधि अधिकारी का फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत

1 min read

देवरिया। नवागत जिला औषधि अधिकारी राघवेंद्र सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि दवा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित एवं नियमसम्मत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए नकली, अवैध व बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। फार्मासिस्टों से वैध लाइसेंस, सही बिलिंग और भंडारण नियमों का पालन करने की अपील की।
एसोसिएशन ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/