Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Gold-Silver Prices Live: एक झटके में 20,000 रुपये तक चढ़ गई चांदी, सोना भी 7,300 तक बढ़ा, जानिए ताजा भाव

1 min read
Gold-Silver Price Live: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव Spot Gold-Silver Prices Live Today: वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जहां आज तेजी देखी जा रही है. वहीं सोने-चांदी के स्‍थानीय बाजारों में कीमती धातुओं के भाव सोमवार की तुलना में लगभर स्थिर हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,750 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जो कि पिछले भाव से 142 रुपये कम हैं. वहीं चांदी के दाम पिछले भाव से 200 रुपये सस्‍ता करीब 2,80,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है. बता दें कि स्‍थानीय बाजार में ये भाव, MCX के भाव से काफी अलग होते हैं.

Gold-Silver Price Today 3 February 2026 Live Updates: सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोने-चांदी के दाम में गिरावट (Gold-Silver Prices Crash) लगातार देखी जा रही थी. चांदी में तो ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बताई गई. 2 फरवरी, सोमवार को ही कारोबार के दौरान वायदा बाजार में 3 बार लोअर सर्किट लगा था, जबकि बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी इसमें 3 बार लोअर सर्किट लगा था. अब एक बार फिर इसमें तेजी दिख रही है.

यहां हम इस लाइव ब्‍लॉग (Gold Silver live Blog) में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट बताएंगे. एक्‍सपर्ट्स की राय भी बताएंगे और अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी का भाव भी बताएंगे.

Gold, Silver Rate Today, 3 February 2026 UPDATE

Gold Silver rate today live: 1 झटके में 16,000 रुपये तक चढ़ गई चांदी, सोना भी 5,500 तक बढ़ा

Gold silver rate today live on 3 February 2026: मंगलवार 3 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. सुबह करीब 11:24 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 16,567 रुपये की बढ़त के साथ 2,52,828 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड होती दिखी. वहीं दूसरी ओर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी करीब 5,500 रुपये की बढ़त देखी गई. सुबह 11:24 बजे 2 अप्रैल को डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,49,420 रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गया.

Gold-Silver Price Live: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

Spot Gold-Silver Prices Live Today: वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जहां आज तेजी देखी जा रही है. वहीं सोने-चांदी के स्‍थानीय बाजारों में कीमती धातुओं के भाव सोमवार की तुलना में लगभर स्थिर हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,750 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जो कि पिछले भाव से 142 रुपये कम हैं. वहीं चांदी के दाम पिछले भाव से 200 रुपये सस्‍ता करीब 2,80,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है. बता दें कि स्‍थानीय बाजार में ये भाव, MCX के भाव से काफी अलग होते हैं.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/